फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 18वें दिन मायके में खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। शादी के 18वें दिन ही युवती ने मायके में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया। दो अन्य घटनाओं में विवाहिता युवती और युवक ने जहर खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महोबा जिले के पचपहरा गांव की कल्ली (18) पत्नी लल्लू ने गुरुवार को सुबह अपने मायके गोयरा (छतरपुर) गांव में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बांदा जिला अस्पताल लाए। यहां पति लल्लू ने बताया कि शादी पिछले माह 18 जून को हुई थी। बुधवार को वह कल्ली को लिवाने ससुराल गया था। ससुराल वालों ने कुछ दिन बाद भेजने को कहा। पत्नी कल्ली को लगा कि वह (पति) नाराज होकर वापस चला गया। इसी के चलते उसने खुदकुशी की कोशिश की। उधर, बबेरू क्षेत्र के मंठा गांव में गौतम (24) पुत्र विवेकानंद ने गुरुवार को सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। उधर, कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव में रिजवाना (25) पत्नी जाकिर खां ने घरेलू कलह के चलते जहर खा लिया। उसे बबेरू सीएचसी लाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


-पति लेने आया था, घरवालों ने नहीं भेजा
-अलग-अलग जगह युवती और युवक ने जहर खाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें