फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों ने की आत्महत्या करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेत में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उधर, जहर खाने की घटनाओं में किशोरी व युवती समेत चार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बदौसा थाना क्षेत्र के हड़हामाफी गांव निवासी अनुज यादव (25) पुत्र धन्नू यादव ने शनिवार को सुबह खेत में पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसी बीच खेत पहुंचे उसके साथी रामबाबू ने फंदा काटकर उसे उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।

उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के फतपुरवा गांव में संगीता (13) पुत्री लल्लन सिंह ने शनिवार को दोपहर जहरीला पदार्थ पी लिया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बहिंगा गांव में किरन (18) पुत्री भुजबल ने शुक्रवार की रात जहर खा लिया। परिजन घटना की कारण स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव निवासी अनूप (17) पुत्र द्वारिका ने डांट से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। एक अन्य घटना में शहर के बंगालीपुरा निवासी मनीष (30) पुत्र राकेश ने शुक्रवार की रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें