फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैनल ने किया पोस्टमार्टम, बिसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जसपुरा में पुलिस की कथित पिटाई से फूलचंद्र (35) की हुई मौत के बुधवार को यहां तीन डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ द्वारा गठित पैनल में ईएनटी सर्जन डा. मुकेश कुमार, डा.वीके श्रीवास्तव और डा.नीरज पटेल शामिल थे।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी हुई। डाक्टरों के मुताबिक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। जिस्म पर कुछ खरोंच के निशान पाए गए। बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है। गौरतलब है मृतक के पुत्र गोलू उर्फ गौरव ने थाने में पुलिस की पिटाई से पिता फूलचंद्र की मौत का आरोप लगाया था। परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर हमीरपुर मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें