फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी के घर से 10 लाख की चोरी

Sat, 20 Aug 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
केन पथ पर हुई चोरी की जानकारी देता गृहस्वामी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। शहर में चोरियां थम नहीं रहीं। पुलिस चोरों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। केन रोड में मंदिर के पुजारी के घर का ताला तोड़कर चोर 64 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए। गृहस्वामी ने पुलिस को लगभग 10 लाख रुपये की चोरी बताई है।
विज्ञापन


शहर से मात्र दो किलोमीटर दूर महोबा रोड दाल मिल के पीछे पारसमणि तिवारी पुत्र रामशरण तिवारी का मकान है। ये पेशे से पुरोहित हैं। गुरुवार (18 अगस्त) की शाम वे पत्नी क्षमा तिवारी को लेकर रक्षाबंधन पर्व मनाने कानपुर गए थे। घर सूना था।

रात को चोर ताला तोड़कर अलमारी में रखे 64 हजार रुपये और ढाई किलो चांदी, लगभग 150 ग्राम सोने के जेवर, सिलेंडर और बर्तन चुरा ले गए। गृहस्वामी के पिता रामशरण तिवारी खंडेह गए थे। शुक्रवार की शाम वापस आने पर ताला टूट देख पिता ने फोन पर पारसमणि को चोरी की जानकारी दी।
विज्ञापन


तहरीर मिलने पर शनिवार को सिविल लाइंस चौकी प्रभारी एके सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। गृहस्वामी ने बताया कि मिनी ट्रक लेने के लिए उन्होंने 64,000 रुपये कर्ज लेकर जुटाए थे। सोने-चांदी के जेवर समेत लगभग 10 लाख रुपये की चपत लगी है। उप निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि जेल से छूटे चोरों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें