फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन और माफिया पर करें कठोर कार्रवाई

विज्ञापन
बांदा के कृषि विवि में चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों की विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा ब? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूटधाम मंडल में अवैध खनन पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावी कदम उठाते हुए इसे रोका जाए। माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। हमीरपुर और महोबा में मिनरल फंड से 200 बेड का अस्पताल बनाने का भी निर्देश दिया। बाद में यही अस्पताल मेडिकल कालेज के रूप में स्थापित हो सकते हैं। चित्रकूट में डिफेंस कॉरिडोर के लिए और जमीन आरक्षित करने को कहा।
विज्ञापन

बुधवार को यहां कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन सभागार में आयोजित मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में चारों जनपदों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन योजना के काम सभी जिलों मेें युद्ध स्तर पर कराने और इसकी लगातार समीक्षा के निर्देश दिए। प्रदेश के कुछ जनपदों में माफिया पर हुई कार्रवाई का हवाला देकर मुख्यमंत्री ने चित्रकूटधाम मंडल में भी ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों से मिलकर स्थानीय समस्याओं का समाधान करें। जनप्रतिनिधियों से कहा कि वैक्सीन केंद्रों का निरीक्षण करें और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। अभियान चलाकर गोल्डन कार्ड बनवाने और जनप्रतिनिधियों से बंटवाने को कहा। डीएम को निर्देश दिए कि हर माह मीनिटरिंग कमेटियों की बैठक में भाग लें। महिलाओं से जुड़े अपराधों पर विशेष समीक्षा करें। पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी होनी चाहिए। व्यापारियों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन के प्रेरित करने का भी निर्देश दिया। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बैठक का संचालन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को बताया कि मंडल की हरेक ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत सचिवालय शुरू कराए गए हैं। सभी गांवों में खेलकूद मैदान स्थापित कराए जा रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा ने मंडल में कानून व्यवस्था और अपराधियों पर की गई कार्रवाइयों की जानकारी दी। बैठक में चारों जिलों के डीएम व एसपी ने अपने-अपने जनपद की रिपोर्ट पेश की। सांसद आरके सिंह पटेल ने चित्रकूट बाईपास की मांग की। मंत्री महेंद्र सिंह व नंद गोपाल नंदी, लाखन सिंह राजपूत, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय सहित सांसद व मंडल के विधायक तथा प्रयागराज जोन एडीजी प्रेम प्रकाश, मुख्यमंत्री सचिव विशाख जी अय्यर सहित कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
--------------
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
-----------------
राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, लवलेश सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, राजकुमार राज, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान व सरिता द्विवेदी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि स्वदेश शिवहरे गोलू, बलराम सिंह कछवाह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आरिफ खां, धर्मेंद्र त्रिपाठी, भाजयुमो अध्यक्ष अतुल मोहन, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पुष्कर द्विवेदी, नरेंद्र सिंह नन्ना, प्रभाकर अवस्थी, राजेश द्विवेदी, गीता सागर, नीलू निगम, संजय सिंह, कल्लू राजपूत, आनंद स्वरूप द्विवेदी, विजय विक्रम सिंह, पंकज रैकवार, संतू गुप्ता, जागृति वर्मा, ममता मिश्रा, मनोज पुरवार, अजय सिंह पटेल, विवेकानंद गुप्ता, डा.मनीष गुप्ता, श्यामजी निगम, सचिन चतुर्वेदी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें