फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रहे किसान दंपति की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आ जाने से साइकिल पर सवार युवा किसान दंपति की मौत हो गई। साथ तीन परिजन घायल हो गए। ये सभी फसल काटकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र में नगर के अचारन थोक निवासी राम सहाय (35) पुत्र दुलारे अपनी पत्नी पान कुमारी (32) के साथ बुधवार को खेत काटने के बाद शाम को घर लौट रहा था। साइकिल वह खुद चला रहा था। पत्नी पानी कुमारी पीछे कैरियर पर बैठी थी। मटौंध थाने के नजदीक नेशनल हाईवे पर बांदा से महोबा जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दोनों की मौत हो गई। हादसे में पान कुमारी की बहन रेखा (18) के साथ ऊषा (30) व कौशल्या (15) घायल हो गईं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक कार समेत फरार हो गया। शवों को मर्च्युरी में रखाया गया है। परिजनों ने बताया कि दंपति पचपेहरा गांव स्थित खेत गेहूं फसल काटने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें