फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लगभग नौ माह पहले लापता किसान की हत्या कर सिर काटकर फेंक दिए जाने की घटना का पुलिस ने अब खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों मृतक के गांव के हैं। पुलिस के मुताबिक हत्या का बदला लेने के लिए यह हत्या की गई थी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी गया प्रसाद (55) 24 फरवरी को घर से लापता हो गया था। उसके पुत्र रामभजन कुशवाहा ने 26 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 7 मार्च को गांव के बाहर खेत के पास नर मुंड मिला। डीएनए परीक्षण में यह गया प्रसाद का निकला। 26 अक्तूबर को गुमशुदगी को हत्या की धारा में तब्दील करके अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस की तफ्तीश के दौरान जमालपुर गांव के ही राजेश यादव और शिवाकांत के नाम सामने आए। यह दोनों सगे भाई हैं। पुलिस ने इनको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारी घटना सामने आई।
मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि 24 फरवरी को ही रात में शराब पी रहे गया प्रसाद को दोनों आरोपी बाइक में बैठाकर निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे केन नदी ले गए। वहां कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी। बालूभरी दो बोरियां बांधकर धड़ नदी में फेंक दिया और सिर अपनी टी-शर्ट में लपेटकर गांव घरवालों को दिखाने के लिए लेकर आए। बाद में इसे खेत में दफन कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि 1985 में उनके बड़े पिता भगवान प्रसाद की हत्या गया प्रसाद और उसके भाई स्वामीदीन ने कर दी थी। अदालत से दोनों बरी हो गए। शराब पीकर अक्सर गया प्रसाद उन्हें ताने देता था। दोनों आरोपियों ने बताया कि अपने ताऊ की मौत का बदला लेने के लिए गया प्रसाद की हत्या की। गिरफ्तार करने वाली टीम में देहात कोतवाली प्रभारी बृजेश चंद्र यादव और मुख्य आरक्षी कुलदीप पटेरिया व आरक्षी दिनेश निरंजन शामिल रहे। अपर एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें