कालिंजर। बागै नदी के रामनगर पुल के दोनों ओर बनी सीसी अप्रोच रोड में दरारें आ गई हैं इसके चलते पुल से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
दरारों के आने से निर्माण की गुणवत्ता और मरम्मत व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासी देशराज, दिलीप मिश्रा, नरेंद्र, राजीव शुक्ला सहित अन्य ने बताया कि सड़क की स्थिति लगातार खराब हो रही है।