युवती जालौन निवासी है और यहां मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। युवती और आरोपी दोनों ही एलएलबी प्रथम वर्ष में पढ़ते हैं। घटना से परिजनों में खलबली मच गई। आनन फानन परिजन युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवती की हालत खतरे से बाहर है और आरोपी ज्ञान प्रकाश की तलाश की जा रही है।