फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक के खिलाफ वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डिस्ट्रिक कोआपरेटिव बैंक के मैनेजर के विरुद्ध इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवमानना मामले में जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने यहां के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के माध्यम से वारंट तामील कराने को भेजा है।
विज्ञापन

बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी चंद्रपाल सिंह ने अपनी सेवा संबंधी प्रकरण में पिछले वर्ष 2020 में अवमानना का केस दायर किया था। कोर्ट ने बैंक के जनरल मैनेजर सुनील कुमार वर्मा को नोटिस जारी की थी। उन्हें 25 जनवरी 2021 को तलब किया गया था। इसके बाद भी वह हाईकोर्ट में पेश नहीं हुए। न ही अपना शपथ पत्र के साथ जवाब दाखिल किया। इस पर हाईकोर्ट ने जनरल मैनेजर के विरुद्ध जमानती वारंट जारी करने का आदेश जारी किया है। (ब्यूरो)
------------------
फोटो परिचय-19- विद्युत परिषद जेई संगठन की बैठक में उपस्थित सदस्य।
बिजली विभाग के जेई रविवार को काम नहीं करेंगे
बांदा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की बांदा यूनिट ने बृहस्पतिवार को पीली कोठी सब स्टेशन में जनपद अध्यक्ष कांता प्रसाद की अध्यक्षता में मासिक बैठक की। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के गठन के बाद यह पहली बैठक थी। लगभग सभी सदस्य मौजूद थे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रविवार को सामूहिक/साप्ताहिक अवकाश पर रहेंगे। इस दिन सिर्फ आपूर्ति संबंधी कार्य ही किए जाएंगे। अन्य विभागीय कार्य नहीं करेंगे। बैठक में मो. सिद्दीक अहमद, राजेश श्रीवास, दिलीप कुशवाहा, राजेश, मोहित सिंह, विकास बिंद, अल्ताफ हुसैन, रजनेश, रवि शंकर आदि उपस्थित रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें