अतर्रा। सभासदों की शिकायत पर हुई जांच में दोषी पाए जाने पर पालिकाध्यक्ष जगदीश गुप्ता भाऊ के शासन ने सभी वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार छीन लिए थे। शासन की कार्रवाई पर अध्यक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
मंगलवार को हाईकोर्ट की डबल बेंच ने सुनवाई के बाद अध्यक्ष की याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान मौजूद रहे ईओ राम सिंह ने मंगलवार को देर शाम यह जानकारी दी। आरोप लगाने वाले सभासदों का कहना है कि शासन अब रिकवरी करा सकता है।