फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ई रिक्शे में बैठी सवारियों के रुपये पार करने वाले दंपती गिरफ्तार

Sat, 28 Feb 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 12 टप्पेबाजी में गिरफ्तार दंपती। स्रोत- पुलिस।
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी, टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दंपती को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के 15 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि अतर्रा थाना क्षेत्र के जगप्रसाद त्रिवेदी ने 28 फरवरी को सूचना दी थी कि 25 फरवरी को कस्बा अतर्रा में ई-रिक्शे में उसके साथ 15 हजार रुपये चोरी हो गए थे। सूचना के 12 घंटे के अंदर अतर्रा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी मध्य प्रदेश के सरवई गांव निवासी दंपती बाकर अली व नजमा को बांदा रोड नहर पुलिया कस्बा अतर्रा से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उनके द्वारा आसपास के जनपदों में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चोरी-टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अतर्रा संजीव चौबे, एसआई सुरेंद्र प्रताप व महिला एसआई पूजा रायकवार शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें