बांदा। बुधवार को जिले में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज पाए गए। शाम को आई सूची में 62 लोग संक्रमित मिले। इनमें 18 महिलाएं हैं। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के 2 और पुलिस लाइन के 5 पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव मिले हैं।
शांतिनगर में 4 संक्रमितों सहित कैलाश पुरी, बजरंग विद्यालय के पीछे, विकास भवन, गायत्री नगर, जरैली कोठी, कालूकुआं, अतर्रा, कैरी, तिंदवारी, गोखिया, हरदौली आदि गांवों में भी एक या इससे अधिक संक्रमित मिले हैं।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने सूची की पुष्टि की है। जनपद में अब तक होने वाले संक्रमितों की संख्या 1482 हो गई है। बुधवार को यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 362 बताई गई। अब तक कोरोना से यहां 16 मौते हो चुकी हैं।