फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अमृत सरोवर में गंदा पानी, रैली में जताया विरोध

विज्ञापन
फोटो-4-रैली निकालकर प्रदर्शन करते बच्चे।
विज्ञापन
बांदा। कमासिन में रविवार को बच्चों ने रैली निकालकर मूलभूत सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ आवाज उठाई। कामेश्वर नाथ मंदिर परिसर स्थित अमृत सरोवर में गंदा पानी पहुंचने, जर्जर आरसीसी सड़कों और जलभराव की समस्या को लेकर बच्चों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बच्चों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि आसपास के घरों का गंदा पानी अमृत सरोवर में गिर रहा है। इससे तालाब का पानी दूषित हो रहा है। समाजसेवी राजू चौरसिया ने तालाब की मिट्टी और सुंदरीकरण कार्य की जांच कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से कराए गए सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि कई आरसीसी सड़कें निर्माण के कुछ ही महीनों बाद उखड़ने लगीं। बारिश में जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। नालियों और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से भी समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

कस्बे में एलएनटी द्वारा खोदी गई सड़क की मरम्मत नहीं होने से आवागमन भी प्रभावित है। साथ ही सरकार से कमासिन को नगर पंचायत का दर्जा देने और सफाई, जल निकासी व सड़क व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें