फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डेंगू का एक और मरीज मिला, संख्या 10 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले में डेंगू का एक और मरीज सामने आया है। इसके साथ ही जिले में अब तक डेंगू मरीजों की कुल संख्या 10 हो गई है। सोमवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 15 बुखार पीड़ितों के जांच के लिए नमूने लिए गए थे, जिनमें से एक की रिपोर्ट सकारात्मक आई।
विज्ञापन

इन 10 मरीजों में से छह की पुष्टि सरकारी जांच में हुई है। वहीं, चार मरीज निजी पैथोलॉजी की जांच में सामने आए हैं। चिल्ला थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी अरविंद (20) को पांच दिन से बुखार था। उसकी प्लेटलेट्स लगातार कम हो रही थीं। सोमवार को उसने जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक को दिखाया। जांच रिपोर्ट में अरविंद को डेंगू होने की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने उसे अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है।
उधर, अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 700 बुखार पीड़ित पहुंचे। सुबह से ही पर्चा काउंटर में मरीजों की लाइन लगी रही। इसके बाद डॉक्टर कक्ष व दवा वितरण कक्ष में मरीजों का रेला लगा रहा। दवा लेने के लिए मरीजों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। मरीजों की आपस में कहासुनी भी हुई। व्यवस्था संभालने में लगे पूर्व सैनिकों ने लाइनें लगवाईं, तब मरीजों का दवा मिल सकी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। सभी मरीजों का ओपीडी और भर्ती करने लायक मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।-डॉ. किशुन कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल पुरुष, बांदा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें