बबेरू। कस्बेवासियों की अरसे से चली आ रही बहु प्रतीक्षित मांग सोमवार को पूरी हो गई। क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने मंत्रोच्चारण के बीच रोडवेज बस स्टेशन निर्माण का भूमि पूजन किया।
यह 16 करोड़ की लागत से बनेगा। इसका निर्माण समाज कल्याण विभाग द्वारा कराया जाएगा। विधायक ने बताया कि बबेरू से लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, फतेहपुर व मध्य प्रदेश जाने के लिए लोगों को बांदा जाना पड़ता था।
इस बस स्टेशन के निर्माण से अब यात्रियों को दूसरे जनपदों की यात्रा करने के लिए बांदा नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर सिडको के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी, एई जीपी गुप्ता, जेई रामबाबू, सुधीर कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, भरत मिश्रा, छोटा सोनी आदि लोग मौजूद रहे।