फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क किनारे छोड़ी निर्माण सामग्री, अतिक्रमण

Tue, 01 Sep 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बांदा-महोबा मार्ग पर संकटमोचन मंदिर से जेल रोड मोड़ तक सड़क किनारे पड़ी निर्माण सामग्री हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

लोगों को सुबह शाम जाम की समस्या से भी जूझना पड़ता है। विशेषकर पर्व के मौकों पर यहां से निकलना लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है।
महोबा मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के बाद यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए डिवाइडर का निर्माण कराया गया है। डिवाइडर लगभग बनकर तैयार हो चुका है। बावजूद इसके महोबा-बांदा लेन पर निर्माण सामग्री को सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया है।
मार्ग पर पहले से यातायात का दबाव रहता है। ऐसे में अतिक्रमण के चलते सड़क की उपयोगी चौड़ाई भी कम हो जाती है। पर्व के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। संकटमोचन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। सड़क किनारे लगी दुकानों और बेतरतीब खड़े वाहनों से जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण सामग्री को सड़क किनारे से हटाया जाए। अतिक्रमण भी हटाया जाए ताकि चौड़ीकरण का लाभ लोगों को मिल सके। यातायात व्यवस्था सुचारु रहने से हादसों और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें