फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन व अस्थिरोग की संचालित होंगी पीजी कक्षाएं

Tue, 01 Sep 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के इकलौते रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन व अस्थिरोग विषय पर जल्द ही पीजी (एमडी-एमएस) की कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शासन से पांच-पांच सीटें मांगी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इस शिक्षा सत्र से दोनों विभागों की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
वर्तमान में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज 13 विषयों की कक्षाएं संचालित हैं। इनमें ईएनटी, एनेस्थेसिया, जनरल सर्जरी, नेत्र रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, रेडियोलॉजी, एनाटमी, फिजियोलॉजी, फॉरेसिंक, कम्युनिटी मेडिसिन, पैथोलॉजी, फार्माक्लोजी की पीजी कक्षाएं संचालित हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मेडिसिन व अस्थिरोग विषय की पीजी कक्षाएं संचालित कराने की मांग की गई थी। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि कॉलेज की ओर से दो विषयों में कक्षाएं संचालित कराने के लिए शासन से पत्राचार किया गया है। वर्तमान शिक्षा सत्र से दोनों विषयों की अनुमति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें