जनपद अधिवक्ता संघ की बैठक में नई इल्डर्स कमेटी का गठन हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन सिंह को सर्वसम्मति से चेयरमैन चुना गया। चुनाव कार्यक्रम संबंधी बैठक गुरुवार को होगी।
बुधवार को अधिवक्ता संघ सभागार में हुई बैठक में अधिवक्ता कल्याण निधि और अधिवक्ता कक्ष आवंटन का मुद्दा गर्माया रहा। बाद में सर्वसम्मति से इल्डर्स कमेटी चेयरमैन व सदस्यों का चुनाव हुआ। हरिभजन गुप्ता, हरीप्रसाद अवस्थी, गनेश प्रसाद प्रजापति, लखन स्वरूप पांडेय व चंद्रमोहन कृष्ण मौन सदस्य चुने गए। पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह, जागेश्वर सिंह यादव, रामस्वरूप सिंह, रामकृष्ण त्रिपाठी, उमाशंकर शर्मा समेत अशोक त्रिपाठी जीतू, कपूर सिंह, विचित्रवीर सिंह, विजय बहादुर सिंह परिहार, राजाभइया त्रिवेदी, आनंद सिन्हा आदि ने भी बैठक को संबोधित किया।
बार अध्यक्ष रामनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में यह प्रस्ताव भी पास किया गया कि इस चुनाव के बाद प्रत्येक वर्ष हर हालत में छह फरवरी को अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी का चुनाव कराना होगा। महासचिव जय सिंह ने बताया कि गुरुवार को बैठक में चुनाव कार्यक्रम व मतदाता सूची तैयार करने पर चर्चा होगी। बैठक का संचालन पूर्व महासचिव प्रयागदत्त अवस्थी ने किया।