फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारियों ने बाजार में मांगी भीख

Wed, 17 Jan 2018 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बाजार में प्रतीकात्मक भीख मांग कर विरोध जताते अनशनकारी आशीष व ऊषा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अवैध खनन समेत पांच मांगों के समर्थन में चल रहे आंदोलन और आमरण अनशन में गुरुवार को आंदोलनकारियों ने बाजार में प्रतीकात्मक आखत (भीख) मांग कर विरोध जताया। जेएन डिग्री कालेज प्राचार्य व जिला प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाए और ढपली बजाकर दुकानदारों से भीख और समर्थन मांगा। 235 रुपये आखत जुटाई। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट ने अनशन स्थल पहुंचकर अनशनकारियों से कहा कि प्रशासन ने कार्रवाई की है। अब अनशन खत्म करें।
विज्ञापन



प्रवास सोसाइटी अध्यक्ष ऊषा निषाद और आशीष सागर की अगुवाई में शहर के चौक बाजार, महेश्वरी देवी, कोतवाली रोड आदि में झोली फैलाकर भीख मांगी गई। इसके पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र तिवारी और क्षेत्राधिकारी सदर राजीव प्रताप सिंह ने अनशनकारियों से अनशन खत्म करने को कहा। अनशनकारियों ने मांगें पूरी न होने तक इसे जारी रखने की बात कही।

आखत मांगने और अनशन में किसान अरुण शुक्ला सहित लल्लू प्रजापति, संजय गुप्ता, देवेंद्र मिश्रा, प्रेमचंद्र निषाद, शशांक सिंह, देवेश कुमार, अभय प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, भोले यादव, जगत प्रसाद त्रिपाठी, मुलायम सिंह यादव, लव सिन्हा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें