बांदा का तिहरा हत्याकांड : कांस्टेबल अभिजीत के शव को मुक्तिधाम में गार्ड ऑफ ऑनर देती पुलिस टुकड़ी
- फोटो : BANDA
बांदा। कांस्टेबल अभिजीत के भाई कांस्टेबल सौरभ वर्मा की मांग पुलिस ने पूरी कर दी। उसका कहना था कि उसके भाई का संस्कार राजकीय सम्मान से हो। मुक्तिधाम में पुलिस की टुकड़ी ने अभिजीत के शव पर फूल चढ़ाकर गार्ड ऑफ ऑनर/सलामी दी।
सौरभ ने भाई के हत्यारों को मृत्युदंड की मांग की है। कहा कि ये हमेशा हम लोगों से लड़ते-झगड़ते रहते हैं। पिछले साल हमने एफआईआर कराई थी। हालांकि दोनों में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
सौरभ ने कहा कि घटना के समय वह ऑनलाइन था और अपने भाई, बहनों और मां के साथ हो रही बर्बरता को सुन रहा था।