फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता की रिहाई के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
मंडलायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम को लखनऊ पुलिस द्वारा 29 जून की रात उनके आवास से गिरफ्तार किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। मंडलायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वालों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करा रही है। कांग्रेस ने मांग की कि शाहनवाज आलम को तत्काल रिहा किया जाए और सभी कांग्रेसियों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं।
प्रदर्शन और ज्ञापन में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, प्रदेश सचिव संजय सिंह वर्मा, गोविंद अहिरवार, पीसीसी सदस्य मुमताज अली, पवन देवी कोरी, महिला अध्यक्ष सीमा खान, सैय्यद अल्तमश, राजेश गुप्ता, रामकृपाल, लवकेश, शहजादा चिश्ती, बंशीलाल वर्मा, संतोष निषाद, संतोष कुमार धुरिया, तुलसीदास लोधी, दुर्गा देवी, अजीज खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें