फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक दलजीत कांग्रेस के प्रांतीय उपाध्यक्ष बने

Tue, 16 Jun 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने चित्रकूटधाम मंडल में अपना संगठन मजबूत करने के लिए युवा हाथों में कमान सौंपनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस हाईकमान ने जनपद के युवा विधायक दलजीत सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष और झांसी मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। इस मनोनयन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है।
विज्ञापन


विधायक दलजीत सिंह तिंदवारी (बांदा) से निर्वाचित विधायक हैं। उनकी छवि साफ-सुथरे नेताओं में है। पिछले विधान सभा चुनाव में बांदा सदर से विवेक कुमार सिंह और तिंदवारी से दलजीत सिंह कांग्रेस विधायक चुने गए, लेकिन लोकसभा चुनाव में पूरे बुंदेलखंड में कांग्रेस का सफाया हो गया।

अब कांग्रेस ने अपने इस पुराने गढ़ में फिर अपना परचम लहराने के लिए गोट फिट करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में युवा विधायक दलजीत सिंह को कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने नियुक्ति पत्र श्री सिंह को सौंपा।
विज्ञापन


सोमवार को यहां यह खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाईं। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल, प्रांतीय संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र, प्रांतीय सचिव पंकज मिश्रा व राजेश दीक्षित, प्रद्युमभन दुबे लालू, जिला उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद उमर दुर्रानी, डा.केपी अकेला, शिवबली सिंह, रामकिशोर पाल, मुबारक खां, डा.राजेंद्र तिवारी, कुतैबा जमां खां, पंकज सिंह हरिओम, रफत खंा गोगा, शोएब रिजवी, राकेश सिंह, केशव पाल आदि ने कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें