फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने के दौरान कांग्रेस नेताओं से पुतला छीनती पुलिस। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बिजलीकर्मियों के भविष्य निधि (पीएफ) में हुए घोटाले के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए बुधवार को बिजली विभाग कार्यालय के सामने पुलिस की धक्का-मुक्की के बीच ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका। घोटाले की सीबीआई जांच और मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर यह आंदोलन किया गया था। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं के जत्थे ने पीली कोठी स्थित उप खंड कार्यालय के सामने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बिजली कर्मियों के पीएफ में 26 अरब का घोटाला हुआ है।
इसमें ऊर्जा मंत्री और पावर कार्पोरेशन के अधिकारी संलिप्त हैं। प्रदेश सरकार की बदइंतजामी का यह सुबूत है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उधर, पुतला फूंकने के दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच छीना-झपटी और धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन

इसके बाद भी कांग्रेस नेता पुतला फूंकने में सफल रहे। आंदोलन में किशन बाबू गुप्ता, बीलाल, राजकुमार गर्ग, रामपाल अवस्थी, सीमा खान, जिलानी दुर्रानी, पप्पू दादू, आशुतोष द्विवेदी, संजय ठाकुर, राजेश गुप्ता पप्पू, अशोक वर्धन, अल्ला रक्खू, धीरेंद्र पटेल, अशरफ उल्ला, सैय्यद अल्तमश, संतोष द्विवेदी, हेमंत वर्मा, नाथूराम, शब्बीर, दीनानाथ, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, उबैद पठान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें