फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास आवंटन में धांधली का आरोप लगा किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा/फतेहगंज। नरैनी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत डढ़वा मानपुर में डीपीआरओ और एडीओ पंचायत की मौजूदगी में खुली बैठक हुई। प्रधानमंत्री आवास आवंटन में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। 11 नंवबर को पुन: खुली बैठक में दोबारा सूची तैयार करने के अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

डीपीआरओ संजय यादव की मौजूदगी में बैठक में गहमागहमी रही। वृद्धावस्था व विधवा पेंशन और अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं में शिकायतों की भरमार रही। प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों के चयन में धांधली की शिकायतों का मुद्दा छाया रहा।
डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को 11 नवंबर को दोबारा खुली बैठक बुलाकर पात्रों को शामिल करने और अपात्रों को चिह्नित कर उनके नाम खारिज कर नई सूची तैयार करने को कहा। बैठक के बाद शमशान घाट व प्रतीक्षालय का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी (पंचायत) रमेश कुमार कुशवाहा, ग्राम पंचायत अधिकारी मुकेश तिवारी, ग्राम प्रधान सारिका गुप्ता, पंचायत मित्र सियादुलारी वर्मा समेत ग्राम पंचायत सदस्य व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें