बबेरू। क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव ने गुरुवार को तिरहार क्षेत्र के मरका, बीरा व लोहरा गांव में इंटर कालेज भवनों का शिलान्यास किया। प्रत्येक कालेज 3 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से बनेगा। विधायक ने कहा कि यमुना तटवर्ती पिछड़े क्षेत्र के गांव के तमाम छात्र-छात्राएं इंटर कालेज न होने से जूनियर हाईस्कूल के बाद आगे की पढ़ाई से वंचित हो जाते थे। धनाभाव से अधिकांश लोग अपने बच्चों को बाहर नहीं भेज पाते थे। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने यह सौगात दी है।
कालेज खुलने से अब यह कमी दूर हो जाएगी। समारोह में सपा नेता छेदीलाल गुप्ता, दिलीप सोनी, चंद्रप्रकाश अग्रहरि, केके महंत, उत्तम सिंह, अभिषेक गुप्ता, बच्छराज, रामबाबू, आशीष समेत आरईएस अधिशासी अभियंता आरके वर्मा, एई एसके गुप्ता समेत क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।