फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभा यात्रा में थिरके जैन अनुयायी, महामस्तिकाभिषेक के साथ महायज्ञ का समापन

Wed, 04 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैन अनुयायियों का सिद्धिचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ तथा संस्कार शिविर बुधवार को समाप्त हो गया। यह 26 फरवरी से चल रहा था।
विज्ञापन


श्रीमुनि सुब्रतनाथ का सुबह महामस्तिकाभिषेक हुआ। बाद में शोभा यात्रा निकाली गई। बाजे-गाजे की धुन पर युवक-युवतियां जमकर थिरके।

बांदा जैन महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम छोटी बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में हुआ। पंडित देवेंद्र शास्त्री मड़ावरा के सानिध्य में कार्यक्रम हुए। बच्चों को संस्कारों की शिक्षा नाटक के माध्यम से दी गई।
विज्ञापन


मनोज जैन ने ध्वजारोहण किया। शाम को आरती हुई। इस मौके पर धर्मचंद्र, सुशील कुमार, कुवेंद्र, राजीव जैन, यज्ञ नायक श्रीयांश जैन आदि पात्र बने। महिला मंडल अध्यक्ष नत्थी जैन, मंजरी जैन, प्रमोद जैन, अंजू जैन, ऊषा रानी, अशोक, संगीता, सुषमा, प्रकाश जैन, सुरेश जैन, शैलेंद्र, राकेश, प्रदीप, संतोष गुप्ता, भोलू, कमलेश गुप्ता आदि शरीक रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें