फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए जल संस्थान में हंगामा

Sun, 12 Aug 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता को पेयजल संकट की जानकारी देते उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बारिश के मौसम में भी पेयजल संकट झेल रहे शहर के निम्नीपार में और लोधी मोहाल के उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को जल संस्थान कार्यालय में विरोध जताते हुए हंगामा किया। जल संस्थान अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता से नोकझोंक हुई। नागरिकों का आरोप था कि ट्यूबवेल पाइप में फंसा कचरा जल संस्थान साफ नहीं करा रहा। 

विज्ञापन


दोपहर को क्षेत्रीय उपभोक्ता जत्थे के रूप में जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। सामूहिक हस्ताक्षरों से दिए ज्ञापन में कहा कि पाइप लाइन में कचरा फंस जाने से आपूर्ति बाधित है। हजारों उपभोक्ता बारिश में भी पेयजल के लिए परेशान हैं।

इसकी शिकायत जल संस्थान में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि अवर अभियंता ने उपभोक्ताओं से बदसुलूकी की। इसी बीच अधिशासी अभियंता रतनलाल पहुंच गए। खफा उपभोक्ताओं से उनकी भी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ने समझा-बुझाकर जल्द ही जलापूर्ति सामान्य करने का आश्वासन देकर शांत किया। ज्ञापन देने वालों में मुबीन, इमरान, सलीम खां, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद जाबिर, सुरेश कुमार, रामकिशोर, सद्दाम, रामदास राजपूत, मोतीलाल प्रजापति इत्यादि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें