फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पिता के डांटने पर फंदा लगाकर दी जान

Mon, 04 Dec 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ोखर बुजुर्ग। धान काटने से मना करने पर पिता की डांट के बाद क्षुब्ध बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छोटे भाई ने जब उसे फांसी पर लटकते देखा तो चीख निकल गई। जीवित होने की संभावना में परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना गिरवा थाना अंतर्गत ग्राम बड़ोखर बुजुर्ग की है। यहां पर रहने वाले राजाभैया कुशवाहा के खेतों में धान की कटाई चल रही है। वह अपने दूसरे नंबर के पुत्र 18 साल के नीरज कुश्वाहा से तीन दिन से धान की कटाई में मदद करने को कह रहे थे। हालांकि वह हर बार मना देता था।
जिस पर राजा भैया ने उसे डांट दिया तो वह घर से भागने लगा। जिस पर मां ने नीरज को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद नीरज ने फांसी लगा ली। छोटे भाई अनुज ने जब उसे फांसी पर लटकते देखा तो शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

आनन-फानन में परिजन उसे उतारकर मेडिकल काॅलेज लेकर आए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक अब्बास खान ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें