बांदा! अलग-अलग घटनाओं में युवती समेत तीन ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की! सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया!
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के बाबा तालाब निवासी कल्पना (22) पत्नी अनिल ने रविवार को देर शाम घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया! उधर अतर्रा कस्बा निवासी रोहित (25) पुत्र महेश ने भी रविवार को शाम घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया!
एक अन्य घटना मटैंध कस्बा निवासी आयुष (22) ने भी तो रविवार की शाम घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया! हालत बिगड़ने पर घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया! घटना की वजह परिजन नहीं बता सके!