फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी योजनाओं पर स्पष्टीकरण मांगा

Wed, 19 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मयूर भवन में कमिश्नर कल्पना अवस्थी ने बैठक कर सीएम की प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा की। इंगुवा, कनवारा, मऊ, बड़ोखर खुर्द, सबादा, जारी आदि पेयजल योजनाओं के समय पर पूरी न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


बिजली विभाग, जल निगम यांत्रिक व जल निगम 16वीं शाखा अधीक्षण अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा। गुढ़ाकलां पेयजल योजना के लिए उप जिलाधिकारी (नरैनी) को जमीन तलाश कर जल निगम एक्सईएन को देने के निर्देश दिए।

हैंडपंपों के पास सोकपिट न होने पर नाराजगी जताई। ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त आयोग से यह कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए। पौधरोपण की भी समीक्षा की।

मंडलायुक्त ने बुंदेलखंड पैकेज के कार्यों में पारदर्शिता बरतने को कहा। चल रहे कार्यों के जनपद की वेबसाइट में प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए। उद्यान विभाग द्वारा कार्य शुरू करने में की जा रही लेटलतीफी पर संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


इसी तरह हमीरपुर जनपद के कपसा व बकसा पेयजल योजना के लिए शीघ्र जमीन ढूंढने के निर्देश दिए। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत लगने वाले 1500 हैंडपंपों में अब तक 730 हैंडपंप लगाने पर अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण देने को कहा।

चारों जनपदों के सीडीओ व डीडीओ को निर्देश दिए कि हर माह निरीक्षण कर हैंडपंपों की हालत देखें। इसके अलावा हमीरपुर जनपद में यमुना-बेतवा घाट समेत विभिन्न सड़कों व सीसी मार्गों के लिए लगभग 28 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए। बैठक में उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) एसएन त्रिपाठी, वन संरक्षक डा.केएल मीना समेत विभिन्न विभागों के मंडल स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें