तीज उत्सव में तीज क्वीन चुनी गईं रिचा को पुरस्कार देतीं न्यायिक अधिकारी नुपुर और डा.कोमल साहा।
- फोटो : BANDA
बांदा। महिला हार्पर क्लब ने तीज उत्सव पर रंगारंग कार्यक्रमों सहित विभिन्न आयोजन किए। हार्पर क्लब में शनिवार को शाम आयोजित तीज उत्सव में तीज क्वीन रिचा गोयल चुनी गईं। द्वितीय स्थान पर श्वेता रहीं। गीता सिंह को लकी लेडी चुना गया। एडीजे नुपुर और पुलिस अधीक्षक की पत्नी डा.कोमल साहा उत्सव की खास मेहमान थीं।
उन्होंने तीज क्वीन और लकी लेडी को पुरस्कृत किया। क्लब की सीमा सिंह, मंजू ओमर, ममता शर्मा, शमीम बानो (प्रबंधक आर्य कन्या) और शूटर आराधना शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कजरी गीत, शोभा नृत्य, बुंदेली गीत और बाल कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षक रहीं।
श्रद्धा सिंह, सुगंधि गुप्ता, रूपाली, वीनस, मंजरी, सायना, सुनीता, शोभा आदि ने नृत्य प्रस्तुत किए। शोभना श्रीवास्तव और मंजू ओमर ने गीत सुनाए। बाल कलाकार सुहानी सिन्हा और रिमझिम अग्रवाल ने आकर्षक प्रस्तुति दी। अंत्याक्षरी, कविता पाठ इत्यादि भी हुए। सावित्री सिंह, छाया सिंह, सुधा गुप्ता, जया पुरवार, लक्ष्मी, मंजूषा आदि शामिल रहीं।