फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत तुलसी स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियां

Sun, 05 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
संत तुलसी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कव्वाली और नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनमोहा। 
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला व डा.मोहम्मद रफीक और एनके द्विवेदी ने संत तुलसी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। पहली कक्षा के बच्चों ने फिल्मी गीत पेश किए। कक्षा दो और तीन के छात्र-छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत किया।

सातवीं व आठवीं कक्षा के छात्रों ने कव्वाली पेश की। श्रुति गुप्ता व तनिष्का सक्सेना आदि ने ग्रुप डांस व एकल नृत्य किया। जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा, प्रबंधक संत कुमार गुप्ता, रमेश सचदेवा, संतोष मसुरहा, अविनाश गुप्ता, अमित गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, डा.जगदीश चंसौरिया, डा.मनीष गुप्ता, प्रधानाचार्य आकांक्षा बरनवाल, शशि मेहरा, रजनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें