फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: रुपे कार्ड के लिए कोआपरेटिव बैंक तीन एटीएम लगाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड उपाध्यक्ष मालती बासू ने कहा है कि कोआपरेटिव बैंक प्रबंधन लगातार किसानों के विकास और हित में काम कर रहा है। किसानों को रुपे कार्ड और अब तीन एटीएम लगाए जा रहे हैं। रुपे कार्ड का प्रतिमाह प्रयोग करने पर बीमा का नि:शुल्क लाभ मिलेगा। इसमें कोई प्रीमियम नहीं लिया जाता। बशर्ते हर माह एक ट्रांजेक्शन होना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बैंक में आयोजित गोष्ठी में सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि बांदा और चित्रकूट में 85 सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को तीन फीसदी ब्याजदर पर किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर उन्हें खाद, बीज और नकद राशि दी जा रही है।
पिछले वर्ष से दिसंबर में विशेष वसूली अभियान चलाकर समिति के सदस्यों को खरीफ का ऋण अदा करने को प्रेरित कर उन्हें दोहरा लाभ दिया जा रहा है। रबी की फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा कराया जा रहा है। बैंक संचालक ओमप्रकाश प्रजापति ने बैंक की अन्य योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे उपायुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता दीपक सिंह ने बैंक और समितियों को निर्देश दिया कि किसानों के सतत विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि धान और गेहूं खरीद में जिन सहकारी समितियों में गड़बड़ी की शिकायतें आई हैं वहां जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की गई है। उप महाप्रबंधक महफूज अफजल सिद्दीकी सहित धर्मेंद्र कुमार सिंह, मोहसिन खां ने सभी का आभार जताया। संचालन शिव प्रताप मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें