बांदा। प्रतिस्पर्धा जीवन का एक खास हिस्सा है। इसमें जीत भी होती है और हार भी। इसे हमें सहर्ष स्वीकार करना चाहिए।
यह
बात केसीएनआईटी चेयरमैन अरुण कुमार निगम ने बृहस्पतिवार को इंस्टीट्यूट
में आयोजित खेल समारोह ‘स्पोर्टिका-2016’ के समापन कही। इस मौके पर
प्रतिभागियोें को पुरस्कृत किया गया।
खेलकूद 30 जनवरी को शुरू हुए
थे। कैरम छात्र वर्ग मेें ऋषभ जड़िया ने कुश नारायण को और बालिका वर्ग में
निगहत कुरैशी ने मोनिका को पराजित किया।
बैडमिंटन में छात्र वर्ग
में अबसार अहमद ने तौसीफ रब्बानी को और छात्राओं में मोनिका ने वर्षा सिंह
को शिकस्त दी। शतरंज में छात्र वर्ग में आकाश सेन ने धीरेंद्र को और छात्रा
वर्ग में अनामिका ने मोनिका को हराया।
केसीएनआईटी क्रिकेट लीग
प्रतियोगिता में दो ग्रुपों में बंटी दो टीमों ने भाग लिया। प्रथम ग्रुप के
प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच सेमी फाइनल खेला गया।
पहला
सेमी फाइनल मैकेनिकल और सिविल टीमों के बीच हुआ। मैकेनिकल टीम जीती। दूसरे
सेमी फाइनल में इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियर टीम ने मैकेनिकल
डिप्लोमा की टीम को हराकर जीत हासिल की।
फाइनल मैच में इलेक्ट्रिकल
एंड इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 20 ओवर
के मैच में 159 रन बनाए। मैकेनिकल टीम मात्र 127 रनों पर आउट हो गई।
इलेक्ट्रिकल
एंड इलेक्ट्रानिक टीम 32 रनों से जीत गई। मैन आफ द मैच सौरभ सिंह और मैन
आफ द सीरिज प्रणव मिश्रा रहे। चेयरमैन अरुण निगम और निदेशक आशीष आर्य पनत
ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटे।