फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बहाने से सफाई सुपरवाइजर को बुलाकर किया अपहरण, बनाया बंधक, वसूले रुपये

Wed, 16 Jul 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विश्वासघात करके अपने पूर्व परिचित सफाई सुपरवाइजर को घर बुलाकर अपहरण कर ले गए और बंधक बनाकर यूपी आईआईडी का पिन प्राप्त कर दो लाख 99 हजार 800 रुपये अपने खाते में ट्रासंफर कर लिए। किसी तरह से बंधक बना पीड़ित उनके चगुंल से छूटकर पुलिस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए दंपती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक अंगूठी, एक टूटी चेन, तीन लाख 69 हजार 800 रुपये, एक तमंचा व ऑटो बरामद किया है। एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि कानपुर जनपद के पुराना कानपुर निवासी दयाराम कानपुर नगर निगम में सफाई सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। वह किराए का कमरा लेकर कानपुर में रहता था। उसी मकान में चिल्ला थाना क्षेत्र के चिल्ला गांव निवासी शिवगोविंद सोनी उर्फ पिंटू सोनी अपनी पत्नी मोना देवी के साथ रह रहे थे। अगल-बगल रहने की वजह से दयाराम की शिवगोविंद से पहचान हो गई। पहचान के दौरान मोना की दयाराम से बातचीत होने लगी थी। इस वजह से पिंटू सोनी ने कानपुर में किराए का मकान छोड़कर अपने परिवार के साथ फतेहपुर में आकर रहने लगा था। इस बीच 11 जुलाई को मोना देवी ने दयाराम को फोन करके फतेहपुर आने को कहा, फोन पर कहा कि चाचा कुछ जरूरी बात करनी है। जब दयाराम फतेहपुर पहुंचा तो लखनऊ बाईपास के पास से शिवगोविंद सोनी उर्फ पिंटू सोनी, उसकी पत्नी मोना देवी, भाई बजरंगी सोनी व दो अन्य लोग दयाराम का एक ऑटो में अपहरण कर उसे अपने घर बांदा के चिल्ला गांव ले गए। यहां उन्होंने दयाराम को बंधक बना लिया और मारपीट कर पांच लाख रुपये फिरौती मांगने लगे। उन्होंने दयाराम की सोने की चेन, अंगूठी व 15 हजार रुपये भी छीन लिए। आरोपियों ने तमंचे के बल पर दयाराम से उसकी यूपी आईआईडी का पिन प्राप्त कर दो लाख 99 हजार 800 रुपये भी मोना देवी के खाते में ट्रांसफर करा दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस बीच दयाराम किसी तरह से 14 जुलाई की रात उनसे बचकर चिल्ला थाना पहुंच गया। वहां चिल्ला पुलिस ने उसकी दास्तान सुनकर रिपोर्ट दर्ज की और चिल्ला बाईपास से मंगलवार को आरोपी चिल्ला गांव निवासी शिवगोविन्द सोनी उर्फ पिन्टू सोनी, फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी चंद्रकांत तिवारी उर्फ आशू तिवारी, फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के रेल बाजार निवासी बजरंगी सोनी, व फतेहपुर के रेल बाजार निवासी मोना देवी को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी प्रकाश शुक्ला अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि पूछताछ में आरोपी शिवगोविंद सोनी उर्फ पिंटू सोनी ने बताया कि वह कानपुर में रहकर ऑटो चलाता था। अपने मकान में परिवार के साथ उसी मकान में रहता था, जहां दयाराम किराये पर रहता था। दयाराम और शिवगोविंद की पत्नी मोना देवी की फोन पर बातचीत होने लगी थी। इस कारण से शिवगोविंद ने वह मकान छोड़कर फतेहपुर में आकर रहने लगा था। शिवगोविंद ने बताया कि उसने ही अपनी पत्नी मोना देवी और भाई बजरंगी सोनी व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दयाराम के अपहरण की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें