फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक में पीछे से भिड़े बाइक सवार भाई, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 15 Jul 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बाइक सवार ममेरे व फुफेरे भाई आगे जा रहे राशन से भरे ट्रक में पीछे से घुस गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के अमिलिहा गांव निवासी पप्पू ने बताया कि उसका पुत्र संजय (20) अपने ममेरे भाई अतर्रा निवासी नीरज (25) के साथ सोमवार रात साढ़े आठ बजे करीब बाइक से अपने गांव अमिलिहा जा रहा था। बदौसा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के आगे जा रहे राशन से भरे ट्रक में पीछे से घुस गए। हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई। नीरज गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
संजय के पास से मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी गई। संजय चार भाइयों में दूसरे नंबर का अविवाहित था। वह पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बंटाता था। मां सुशीला रो-रोकर बेहाल हैं। बदौसा थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया गया है। चालक मौके से भाग निकला है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें