फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच शुरू की, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
City magistrate starts investigation, accused teacher arrested - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जिला पंचायत कृषि महाविद्यालय में छात्रा द्वारा प्राचार्य और दो शिक्षकों पर अपने साथ दुर्व्यवहार के आरोप और रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में प्रशासनिक और पुलिस दोनों ही जांचें शुरू हो गई हैं। उधर, मुख्य आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने न्यायालय में 164 सीआरपीसी के तहत अपने बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय की किशोर उम्र छात्रा की मां ने 8 फरवरी को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री के साथ महाविद्यालय के प्रशांत यादव ने तीन बार दुर्व्यहार की कोशिश की।
शिकायत करने पर प्रधानाचार्य और एक अन्य महाविद्यालय कर्मी शैलेंद्र अवस्थी ने भी पुत्री के साथ असभ्य व्यवहार किया। पुलिस ने तीनों के विरूद्ध धारा 354, 294 आईपीसी और पाक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, जिलाधिकारी ने इस प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह ने महाविद्यालय के प्राचार्य, स्टाफ और छात्र-छात्राओं से घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही आरोपी शिक्षक प्रशांत के किराए वाले मकान पहुंच कर वहां के आस पास के लोग से जानकारी जुटाई। उन्हें बताया गया कि छात्रा शिक्षक के घर आती जाती थी। ट्यूशन पढ़ती थी। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट ने महाविद्यालय प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता आदि को जांच में पूछताछ के लिए 17 फरवरी को अपने कार्यालय में तलब किया है।
उधर, नगर क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा ने बताया कि आरोपी प्रशांत यादव को शनिवार की सुबह यहां सिविल लाइंस चौराहे से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उधर, छात्रा ने पुलिस सुरक्षा में सीजीएम कोर्ट पहुंचकर शुक्रवार को धारा 164 सीआरपीसी के तहत सीएमओ को अपने बयान दर्ज कराए।
पूर्व मंत्री ने बताया गंभीर और शर्मनाक
बांदा। पूर्व मंत्री विवेक कुमार सिंह ने कहा है कि कृषि महाविद्यालय में छात्रा के साथ जो हुआ वह बहुत ही गंभीर और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय जिला पंचायत के अधीनस्थ है। जिसकी अध्यक्ष भाजपा की सरिता द्विवेदी हैं। उनके पति विधायक हैं। अध्यक्ष और विधायक चुप्पी साधे हैं। बेटियों की सुरक्षा के लिए बढ़ चढ़कर बातें करने वाली प्रदेश सरकार और उसके मुखिया मुख्यमंत्री को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
निर्दोष शिक्षकों की वकालत में आगे आई विद्यार्थी परिषद
बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बांदा यूनिट ने कहा है कि जिला परिषद कृषि महाविद्यालय प्रकरण को लेकर कुछ असामाजिक तत्व लगातार विद्यालय व शिक्षक समाज की छवि को धूमिल कर रहे हैं। इसमें दोषी शिक्षक के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, साथ ही निर्दोष शिक्षकों को आरोपों से बरी किया जाए। शनिवार को विद्यार्थी परिषद के जत्थे ने कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
कहा कि छात्रा की शिकायत पर प्रशासन ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की है। इसमें आरोपी शिक्षक प्रशांत यादव के विरूद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि छात्रा को न्याय मिले। साथ ही जांच कर निर्दोष शिक्षको ंको आरोप से बरी किया जाए जिससे गुरू-शिष्य परपंरा धूमिल न हो और शैक्षिक संस्थानों के प्रति समाज की आस्था बनी रही। ज्ञापन देने वालों में परिषद के विभाग संगठन मंत्री प्रवीण, नगर मंत्री उदय प्रताप सिंह, तहसील संयोजक आशीष सिंह सहित आदित्य गुप्ता, नीतीश निगम, राजीव, अभिषेक रैकवार, आयुष साहू, अमन त्रिपाठी, किशन तिवारी, अजय सिंह गौतम, महेश मिश्रा, दिव्यांशु, पंकज त्रिवेदी, विनय तिवारी, सुधांशु सिंह, अतुुल साहू और मोहिल गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें