फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाडिय़ों ने सिटी मजिस्ट्रेट को दी विदाई

विज्ञापन
हार्पर क्लब में सिटी मजिस्ट्रेट को स्मृति चिन्ह भेंट करते क्लब पदाधिकारी वासिफ जमां, संतोष गुप्? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मुरादाबाद में अपर जिलाधिकारी पद पर स्थानांतरित हुए सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह को खिलाड़ियों ने भावपूर्ण विदाई दी। शनिवार को शहर के हार्पर क्लब में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सादे समारोह में खिलाड़ियों ने सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा हार्पर क्लब व अन्य खेल गतिविधियों में दिए गए सहयोग को सराहा। उन्हें स्मृति चिह्न, तोहफे तथा गुलदस्ते भेंट किए।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि उन्हें यहां अपने कार्यकाल में सभी का सहयोग मिला। खेल क्षेत्र में भी अभी यहां काफी काम की गुंजाइश है। एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद यादव और सचिव वासिफ जमां खां ने उनके सहयोग को सराहा। संरक्षक संतोष गुप्ता ने भी माल्यार्पण किया। राममिलन, सैय्यद मोहम्मद अहमद, शारिक नियाजी, रेहान खां, कमलेश, मनोज मिश्रा, हर्शेंद्र सिंह गोलू और अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश साहिल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें