फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में ओवरलोडिंग, बांदा में दो पर गैंगस्टर एक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद के सीमावर्ती गांवों में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बालू की अवैध ढुलान और खनन करने वालों पर प्रशासन, पुलिस और खनिज विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी से जुड़े सीमा पार मध्य प्रदेश की खदानों से भारी तादाद में रोजाना आ रहे ओवरलोड ट्रकों पर प्रशासन और खनिज विभाग नरमी बरत रहा है। ताजी कार्रवाई में नरैनी कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को अवैध खनन में गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट निरुद्ध किया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की सीमा के नजदीक स्थित बांदा जनपद के नरैनी कोतवाली अंतर्गत लहुरेटा गांव निवासी श्याम शिवहरे पुत्र रामऔतार और शेखनपुर (मुरवां) गांव के शाकिर पुत्र जलालुद्दीन को नरैनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये दोनों बालू के अवैध कारोबार सहित अन्य अपराधों को अंजाम देते हैं। बालू का काला कारोबार करते हैं। शनिवार को नरैनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंद्रदेव ने कांस्टेबल मुकेश यादव व अखिलेश पांडेय के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का ही आपराधिक इतिहास बताया गया है। उन पर उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की कार्रवाई की गई है।
उधर, इन्हीं गांवों के नजदीक मध्य प्रदेश की सीमा है। बांदा के स्योढ़ा गांव में केन नदी पर बने पुल से नदी पार मध्य प्रदेश के सैकड़ों बालू ट्रक लंबे अरसे से रोजाना बेधड़क बांदा की सीमा में दाखिल हो रहे हैं। मंडल मुख्यालय बांदा शहर होते हुए यह फतेहपुर, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, रायबरेली आदि जनपदों को जा रहे हैं। सड़कें टूट रही हैं। एमपी के इन ट्रकों पर यदाकदा नाममात्र की कार्रवाई को छोड़कर आमतौर पर प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस नजर फेरे रहती है।
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट में अवैध खनन के विरुद्ध याचिका दायर करने वाले हमीरपुर के िविवक्ता विजय द्विवेदी ने मांग की है कि मंडल के चारों जनपदों में हो रहे अवैध खनन और ओवरलोडिंग की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उधर, जिला खनिज अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि अवैध खनन में अक्सर वह आरोपियों के नाम-पता न होने पर पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देते हैं। पुलिस अपनी जांच में उन्हें चिह्नित कर धरपकड़ करती है। खनिज अधिकारी का कहना है कि मध्य प्रदेश से आने वाले ओवरलोड ट्रकों पर भी कार्रवाई की जाती है। जुलाई से अब तक एमपी से आने वाले 490 ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें