फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटधाम प्रदेश का सबसे गर्म मंडल

Sat, 23 Apr 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप और लू से बचने के के लिए मुंह बांधकर नगर क्षेत्र के सहादतपुरा बाजार में जाती युवतियां
विज्ञापन
बांदा। मौसम ने इस सीजन मेें तपिश की फिर नई इबारत लिख दी। पिछले रिकार्डों को तोड़कर शनिवार को पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पूरे प्रदेश में चित्रकूटधाम मंडल सबसे गर्म रहा। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान था। न्यूनतम भी 30 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के वक्त सड़कें सूनी दिखीं।
विज्ञापन


कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस खां के मुताबिक चित्रकूटधाम मंडल में शुक्रवार को अधिकतम 46.2 डिग्री रहा। पूरे उत्तर प्रदेश में चित्रकूटधाम मंडल सबसे ज्यादा गर्म रहा। बांदा में अधिकतम 46.2 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। हमीरपुर में 46 व 29.5, महोबा में 45.2 व 29.5 और चित्रकूट में 45.5 और 28.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तपिश के साथ लू ने और कहर ढाया। 8 बजे से ही धूप असहनीय हो गई।

उधर, केंद्रीय जल आयोग में सुपरवाइजर सुरेश कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल तक सामान्य तौर पर 43 से 44 डिग्री तापमान होना चाहिए। लेकिन इस साल यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। पिछले वर्ष 23 अप्रैल को 44 डिग्री पारा रहा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बुंदेलखंडियों को गर्मी कहर ज्यादा झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें