फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल की राहों में कल राहुल की धूम

Wed, 14 Sep 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी संबंधी कलक्ट्रेट में हो रही बैठक में कांग्रेसी नेता और अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में शुक्रवार को राहुल गांधी धूम मचाएंगे। कहीं खाना खाएंगे तो कहीं खाट बिछाकर सभा करेंगे। व्यापारी, धर्म गुरु और कुछ कर्मचारी संगठनों से रूबरू हो सकते हैं। तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। बुधवार को एसपीजी टीम ने पूरे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन के साथ बैठक कर सुरक्षा आदि के बंदोबस्त का जायजा लिया।
विज्ञापन


राहुल गांधी 16 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे चित्रकूट की सरहद से बांदा जिले की सरहद में बदौसा से दाखिल होंगे। बदौसा कस्बे में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विशेश्वर वाजपेयी के मकान में उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। दोपहर का लंच उन्हीं के साथ करेंगे। इसके बाद राहुल के काफिले का अगला पड़ाव अतर्रा नगर होगा। यहां हिंदू इंटर कालेज परिसर में ‘खाट सभा’ करेंगे। वहां से काफिला बांदा के लिए रवाना होगा।

अतर्रा चुंगी के पास से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह अगवानी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि राहुल शहर में कुछ मुसलिम धार्मिक हस्तियों से मुलाकात और प्रमुख मंदिरों में दस्तक दे सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। कुछ कांग्रेसी नेता इन कार्यक्रमों को भी शामिल करने के लिए देर शाम तक जुटे रहे।
विज्ञापन


राहुल गांधी महोबा के लिए कूच करते समय शहर के पश्चिमी छोर पर भूरागढ़ के आगे गोयरा मोड़ तिराहे पर विधायक दलजीत सिंह द्वारा आयोजित स्वागत मंच पर कुछ देर रुकेंगे। यहां उनके संक्षिप्त भाषण का भी कार्यक्रम है। यहां भीड़ जुटाने को विधायक और कांग्रेस नेताओं ने ताकत झोंक दी है। देर शाम तक राहुल गांधी महोबा प्रस्थान करेंगे।

एसपीजी अफसरों ने बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासन और पुलिस के अफसरों के साथ बैठक की। कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। राहुल के सभी कार्यक्रम स्थलों और रूट पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें