फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसीह आया जमीं पर, खुशी होती है आसमां में

Fri, 25 Dec 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ईसाई धर्म के प्रवर्तक यीशु (ईसा) का जन्मदिन हर्षोल्लास और विशेष प्रार्थनाओं के साथ मनाया गया। चर्च से लेकर घरों तक क्रिश्चियन समुदाय ने विशेष आयोजन किए। केक काटा और मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन


गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं और दुआएं हुईं। शुक्रवार को क्रिसमस पर्व की धूम रही। पूर्व संध्या पर तिंदवारी रोड स्थित सेंट मैरी चर्च में रात्रि जागरण हुआ।

फादर रोनाल्ड डिसूजा के निर्देशन में रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाते हुए प्रार्थना सभाएं हुईं। सुबह चर्च मेें क्रिसमस गीत हुए। मरियम और यीशु की सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


उधर, सेंट पाल्स (रोडवेज) और सेंट जार्ज चर्च (चिल्ला रोड) में सुबह पादरी वाई रस्किन ने विशेष प्रार्थनाएं कराईं। अनुयायियों द्वारा जलाए गए कैंडल से गिरिजाघर जगमगाते रहे।

पादरी ने बताया कि आज ही के दिन बेथलहम के गौशाले में यीशु का जन्म हुआ था। ‘ओहो, मसीह आया जमीं पर, खुशी होती है सारे आसमान में’ गीत गूंजते रहे।

सेंट पाल्स चर्च में एलबर्ट रस्किन ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। सेंटा क्लाज का रूप धारण किए रोहित ने बच्चों को तोहफे दिए। इस मौके पर इन गिरजाघरों में एस्टर, प्रिंसी, मानसी, एलफ्रेड, रोमियो, शीबू, एलिस सहित अन्य धर्मों के अनुयायी भी शरीक हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें