फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 डिग्री पारे में ठिठुरा चित्रकूटधाम मंडल

विज्ञापन
Chithrakootdham Mandal in 4 degree mercury - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बर्फ से ढके पहाड़ों की तरफ से छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार आ रहीं उत्तर-पश्चिम हवाओं ने पूरे चित्रकूटधाम मंडल को जबरदस्त शीतलहर की चपेट में ला दिया है। दो दिनों से चल रहे ठंड का कहर शनिवार को और गहरा गया। न्यूनतम पारा गिरकर 4 डिग्री पर आ गया। यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन था। ठंड का कहर बढ़ते ही शासन के निर्देश पर अधिकारी भी रैन बसेरों और अलाव व्यवस्था का जायजा लेने निकल पड़े। जरूरतमंदों को कंबल बांटे।
विज्ञापन

करीब आधा दिसंबर मामूली ठंड में ही निपट गया, लेकिन दूसरा पखवारा शुरू होते ही पहाड़ी इलाकों में तेज हो रही बर्फबारी से मौसम में बड़ा बदलाव आया है। प्रदेश के साथ ही चित्रकूटधाम मंडल भी शीतलहर की चपेट में है। बांदा का न्यूनतम पारा गिरकर 4 डिग्री पर आ गया है।
दिन में भी बादल और कोहरे की धुंध के साथ चल रहीं हवाओं से लोग कंपकंपा उठे हैं। दिन ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा छा रहा है। कृषि विश्वविद्यालय में मौसम इकाई प्रभारी/सह प्राध्यापक डॉ. दिनेश साहा ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में गिर रही बर्फ से आ रहीं हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि कई दिन यह मौसम रह सकता है। मौसम में 40 से 80 के बीच आर्र्दता है।
विज्ञापन

आनंद कुमार सिंह साथ में एसडीएम सदर।
बांदा। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के मद्देनजर शुक्रवार की रात डीएम आनंद कुमार सिंह शहर के रैन बसेरों और अलावों आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकल पड़े। रोडवेज बस स्टैंड, सदर तहसील, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज आदि में बनाए गए रैन बसेरे देखे।
यहां उपलब्ध सुविधाएं देखीं। डीएम ने रेलवे स्टेशन में रात गुजार रहे असहाय और जरूरतमंदों को कंबल बांटे। अलाव के लिए चिह्नित चौराहों/स्थलों का मुआयना किया। एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और तहसीलदार अवधेश कुमार निगम तथा नगर पालिका के सफाई निरीक्षक हेमंत प्रसाद आदि भी उपस्थित रहे।
मंडल मुख्यालय बांदा शहर में नगर पालिका परिषद ने अलाव के लिए 20 स्थान चिह्नित किए हैं। इनमें अतर्रा चुंगी तिराहा, काली देवी मंदिर के पास, अलीगंज पुलिस चौकी के पास, जामा मस्जिद, कालू कुआं, मंडी समिति, चमरौडी चौराहा, काली देवी मंदिर बबेरू रोड, महाराणा प्रताप चौक, इंदिरा नगर गेट 2 के पास, किरन कॉलेज चौराहा, जरैली कोठी तिराहा, जिला अस्पताल के बाहर, रोडवेज बस स्टैंड, अशोक लाट तिराहा, खुटला चौराहा, झंडा चौराहा, महेश्वरी देवी मंदिर चौराहा और रेलवे स्टेशन शामिल है।
फिलहाल फसलों को नुकसान के आसार नहीं
बांदा। सुबह-शाम और रात में कोहरा के बाद दिन में धूप निकलने से फसलों को फिलहाल नुकसान के आसार कम बताए जा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि फिलहाल इस मौसम से फसलों को नुकसान नहीं है, बल्कि फायदा है। हालांकि माहू और फली छेदक कीटों का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें