फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण

Sun, 08 May 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
मौलाना सिद्दीक पब्लिक मेमोरियल स्कूल में स्वास्थ्य शिविर में बच्चों का चेकअप करते डाक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल (गूलरनाका) मेें रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एचएन सिंह, डॉ. शबाना रफीक (एमडी), दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रिषिका सिंह व डॉ. शिव प्रताप सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. एमडी शरीफ, नेत्र रोग विशेष डॉ. अशोक शिवहरे, डॉ. अकील अहमद आदि ने बच्चों का चेकअप किया।
विज्ञापन


चिराग फाउंडेशन की डॉ. सबीहा रहमानी सहित नेपाल सिंह, अवधेश, श्रीष ने अपनी दवा कंपनियों की ओर से मुफ्त दवाएं दीं। बच्चों की जांच में हरि किशन, इम्त्याज खां और मुमताज खां ने हाथ बटाया। प्रधानाचार्य यासमीन खान ने डॉक्टर्स और अभिभावकों आदि का शुक्रिया अदा किया। स्कूल स्टाफ के मुसाब अहमद, इरफान, ममता, राशिदा, विकास, मैना, श्वेता, राजू, खुर्शीद अनवर, साहिबा, निधि, आमिर मिलक, मुराद बेग, नादिया, अमित खन्ना, हैदर, जेबा, अर्शिया और रजा हुसैन सिद्दीकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें