फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव पर पुरस्कार पाकर चहके बच्चे

Sun, 28 Feb 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 हिरा माडल स्कूल के 19वें वार्षिकोत्सव में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बच्चों ने नाटक और कव्वाली आदि प्रोग्राम पेश किए। छात्र-छात्राओं द्वारा सजाए गए माडल सराहे गए।
विज्ञापन


रविवार को उत्सव का उद्घाटन स्कूल ग्राउंड में डीएम सुरेश कुमार ने किया। शुरुआत कुरान की तिलावत से हुई। डीएम ने कहा कि बुंदेलखंड में ऐसे ही स्कूलों की काफी जरूरत है। ताकि शिक्षा क्षेत्र में बेहतरीन तरक्की हो। डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने कहा कि तालीम हासिल करने के लिए भूखा भी रहना पड़े तो मुंह नहीं मोड़ना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को स्कूल जरूर भेजें।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ चिकित्सक डा. मोहम्मद रफीक ने कहा कि स्कूल में पास होना ही पर्याप्त नहीं है। हर स्तर पर कामयाबी जरूरी है। उन्होंने स्कूल संस्थापक डा. अबरार अहमद की सराहना की। इस अवसर पर डीएम ने स्कूली बच्चों द्वारा लगाई गई कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन


 माडलों का अवलोकन कर उन्हें सराहा। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले 95 छात्र-छात्राओं को और खेल व अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले 93 छात्र-छात्राओं को डीएम व अन्य अतिथियों ने पुरस्कार बांटे। अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग कोच रामेंद्र शर्मा ने भी बच्चों को इनाम दिए।

स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी मेजर शब्बीर हुसैन ने विद्यालय की प्रगति के बारे में बताया। इंटर कालेज प्रबंधक डा. असरार अहमद और उप प्रबंधक अशफाक रब्बानी व प्रधानाचार्य अजहर अहमद ने सभी का स्वागत किया। डा. अबरार ने आभार जताया। संचालन शादाब जमाल, अनम और प्राची भटनागर ने किया। इस मौके पर शहरकाजी मौलाना अकील मियां, हाजी फारूक अहमद, बृजकिशोर सिंह, डा. मनीष गुप्ता, हाजी गुलाम मुस्तफा, हाजी हामिद अली आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें