फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दलदल भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

Wed, 05 Aug 2026 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी। तहसील क्षेत्र के गांव निवाईच में बरसात के दौरान बदहाल सड़कें ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए बड़ी परेशानी बन गई हैं।
विज्ञापन

गांव के अधिकांश रास्तों पर बारिश का पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो जाता है। ऐसे में स्कूली छात्रों, किसानों और ग्रामीणों को दलदल और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव वर्षों से विकास की मुख्यधारा से दूर है। न तो पेयजल की समुचित व्यवस्था है और न ही आवागमन के लिए पक्की सड़क।
कालेश्वर जनसेवा समिति के अध्यक्ष पवन द्विवेदी ने बताया कि स्कूली बच्चे प्रतिदिन इन्हीं दुर्गम और कीचड़ भरे रास्तों से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं और उन्हें चोट लगने का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के दीपू दीक्षित, शिवराम द्विवेदी, मनोहर, देवीदीन सहित अन्य ने बताया कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में पक्की सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें