फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दलदल भरे रास्ते पर बस्ता लेकर उतरे बच्चे, प्रदर्शन कर मांगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रानीपुर के मजरा राजस्व ग्राम राछा में दलदल भरे रास्ते से परेशान बच्चों ने प्रदर्शन किया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों समेत गांव के करीब 40 बच्चे बस्ते लेकर क्षतिग्रस्त कच्चे मार्ग पर पहुंचे और प्रशासन से रास्ता बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने बिसंडा पहुंचकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वर्षा के कारण गांव का कच्चा मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं समेत आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, रास्ते की हालत खराब होने से लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से ग्राम प्रधान उग्रसेन राजपूत और ग्राम पंचायत सचिव हर्ष कुमार को भी तीन-चार बार फोन कर अवगत कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव ने मौके पर पहुंचकर मार्ग का निरीक्षण करने और समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक न तो निरीक्षण किया गया और न ही रास्ते की मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल गांव भेजकर मार्ग का निरीक्षण कराने की मांग की। साथ ही क्षतिग्रस्त रास्ते की मरम्मत कराने और जरूरी मिट्टी डलवाकर उसे आवागमन योग्य बनाने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को परेशानी से राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में रंजीत कुमार श्रीवास, मतगंजन, प्रमोद यादव, मलखान वर्मा, अरविंद यादव , महेश सिंह, सुखराज प्रजापति, नवल किशोर सविता, नंदकिशोर सविता, रामकरण खेंगर, रोहित गुप्ता, सुकुरवा प्रजापति और मनमोहन खेंगर, रामदयाल प्रजापति समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन

=============
वर्जन
रास्ते की समस्या के बारे में जानकारी नहीं है। बीडीओ को भेजकर तत्काल समस्या का समाधान कराया जाएगा। -अजय कुमार पांडेय, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें