फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बालक की मौत, छह भर्ती

Tue, 06 Oct 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही। रोजाना नए मरीज आ रहे हैं। मंगलवार को बुखार के सात मरीज भर्ती किए गए। उपचार के दौरान एक बालक की मौत हो गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं का दूसरे दिन भी इलाज जारी रहा।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी आमिर (11) पुत्र मीनू को दो दिन से बुखार था। परिजनों ने पहले प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया। हालत बिगड़ने पर मंगलवार को दोपहर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके अलावा नीलम (17) पुत्री सूरजभान निवासी चमरौडी, यश कुमार (13) पुत्र मनोज निवासी तिंदवारी, शीतल सिंह (19) पुत्र क्षत्रपाल सिंह निवासी लामा, अकबर (50) पुत्र बाबू और उसकी पुत्री फराह खातून (21) को
गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बड़ोखर खुर्द की छात्राओं का दूसरे दिन इलाज जारी रहा। डा. आरके गुप्ता ने बताया कि उनकी हालत में सुधार है। जल्द ही छुट्टी कर दी जाएगी। डा. विनीत सचान ने बताया कि ज्यादातर मरीज वायरल फीवर से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें