फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने कालिंजर किले का किया अवलोकन

Fri, 01 Apr 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
कालिंजर दुर्ग में सैर करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालिंजर। बुंदेलखंड आए मुख्यमंत्री अचानक किसी गांव तो नहीं गए अलबत्ता ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग देखने पहुंच गए। बिना पूर्व सूचना और कार्यक्रम के मुख्यमंत्री की इस आमद ने यहां के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के पसीने छुड़वा दिए।
विज्ञापन


मुख्यालय से भागमभाग आए प्रशासनिक अमले ने यहां दुर्ग पर मुख्यमंत्री की अगुवानी की। एसपीजी सुरक्षा व्यवस्था साथ न आने से सपा के वहां मौजूद गिने-चुने नेताओं और मीडिया वालों को मुख्यमंत्री से सीधे रूबरू होने का सुनहरा मौका हाथ लगा।

शाम ठीक 5:20 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर दुर्ग पर डाक बंगले के पास उतरा। वह सीधे राजा अमान सिंह के महल पहुंच गए और म्यूजियम देखा। इस बीच उन्होंने किसी को भी अंदर आने की अनुमति नहीं दी। कई मिनट तक म्यूजियम का गंभीरता से अवलोकन करने का लुत्फ लिया। यहां के बाद रानी महल, कोटि तीर्थ तालाब, वेंकट बिहारी महल देखे।
विज्ञापन


महज 40 मिनट मेें यह पूरा भ्रमण निपटाकर मुख्यमंत्री शाम 6 बजे हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए कूच कर गए। किले पर मुख्यमंत्री की अगुवानी के लिए सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष महेेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, रामकरन सिंह बच्चन, भरत दिवाकर, अमिता वाजपेई, प्रधान हरिश्चंद्र यादव, अरविंद कुमार समेत अब्दुल मतीन, डॉ.रामाऔतार यादव, अमित मिश्रा, बसंत पटेल, शब्बीर आदि उपस्थित रहे।

कालिंजर, नरैनी और बांदा मुख्यालय से आई पुलिस फोर्स तथा पुलिस आफीसर उपस्थित रहे। डीएम योगेश कुमार, एसपी राजेंद्र प्रसाद पांडेय, एडीएम डीएस पांडेय, सीओ प्रभात कुमार भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें